Pakistan DG ISPR: पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय पत्रकारों और सोशल मीडिया हैंडल्स पर निशाना साधते हुए उन्हें 'RAW एजेंट' करार दिया है। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान DG ISPR ने बकायदा स्क्रीनशॉट और टीवी क्लिप्स दिखाकर आरोप लगाया कि भारत से पाकिस्तान विरोधी प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कई प्रमुख नामों और हैंडल्स को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाया। वैसे विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तानी सेना के भीतर बढ़ती बेचैनी और संस्थागत घबराहट का संकेत है।
