Get App

पाकिस्तान में कंडोम भी सस्ते नहीं! IMF ने ठुकराई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की GST रेट कम करने की मांग

कंडोम पर 18% GST लगता है और यह महंगा ही रहेगा। IMF ने फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया। उसने कहा कि ऐसी छूट का मामला आने वाले बजट में ही चर्चा हो। इसके अलावा IMF ने सैनिटरी पैड्स और बेबी डायपर पर GST कम करने के प्रस्ताव को भी नकार दिया। पाकिस्तान की आबादी 2.55% की रफ्तार से बढ़ रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 18, 2025 पर 8:52 PM
पाकिस्तान में कंडोम भी सस्ते नहीं! IMF ने ठुकराई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की GST रेट कम करने की मांग
पाकिस्तान में कंडोम भी सस्ते नहीं! IMF ने ठुकराई प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की GST रेट कम करने की मांग

पाकिस्तान, जो दुनिया में सबसे तेज आबादी बढ़ने वाले देशों में से एक है और जहां महंगाई भी बहुत ज्यादा है, उसे कंडोम जैसे गर्भनिरोधक साधनों पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। क्योंकि IMF ने शहबाज शरीफ सरकार की वो गुजारिश ठुकरा दी, जिसमें उन्होंने कंडोम पर GST रेट कम करने की मांग की थी।

पाकिस्तान के अखबार The News के मुताबिक, कंडोम पर 18% GST लगता है और यह महंगा ही रहेगा। IMF ने फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) के प्रस्ताव को साफ मना कर दिया। उसने कहा कि ऐसी छूट का मामला आने वाले बजट में ही चर्चा हो।

IMF की सख्ती क्यों?

पाकिस्तान अभी IMD के बेलआउट प्रोग्राम के तहत है, जिसमें टैक्स, खर्च और कमाई पर सख्त शर्तें हैं। FBR ने वाशिंगटन में IMF को ईमेल किया था, जिसमें गर्भनिरोधकों पर GST राहत की मांग की गई।

इससे राजस्व पर 400-600 मिलियन पाकिस्तानी रुपए का नुकसान बताया गया। शहबाज शरीफ ने वीडियो मीटिंग में भी यह इच्छा जताई, लेकिन IMF ने कहा कि वित्तीय साल के बीच में टैक्स छूट नहीं दी जा सकती, खासकर जब राजस्व लक्ष्य पूरा करने में दिक्कत हो रही हो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें