भारतीय जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर' पाकिस्तान में आधिकारिक तौर पर बैन है, लेकिन हकीकत में ये फिल्म वहां धूम मचा रही है। इस्लामाबाद इसे 'एंटी-पाकिस्तान' बताकर कोर्ट-कचहरी में घसीट रहा है, मगर सड़क पर इसका हिट सॉन्ग FA9LA पार्टियों की जान बन गया है। ताजा वायरल वीडियो में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चीफ बिलावल भुट्टो खुद स्टेज पर एंट्री मारते दिखे, बैकग्राउंड में ठीक यही गाना जोर-शोर से बज रहा था।
ये विडंबना कमाल की है। बिलावल की ही PPP ने कराची कोर्ट में फिल्म पर याचिका दायर की है। शिकायत है कि फिल्म में दिवंगत बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों का इस्तेमाल हुआ है, और कास्ट-क्रू के खिलाफ FIR होनी चाहिए। सॉन्ग FA9LA फिल्म के कुख्यात कैरेक्टर रहमान डकैत से जुड़ा है, जिसे अक्षय खन्ना ने निभाया है। ल्यारी गैंगवार का ये ट्रैक इतना पॉपुलर हो गया कि बैन के बावजूद पाकिस्तानी यूथ दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही भारतीय फैंस ने मीम्स की बाढ़ ला दी "कोर्ट में केस, स्टेज पर बीट्स!"
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ फिल्म पर बैन लगाया गया है, वहीं दूसरी तरफ देश के बड़े राजनीतिक चेहरे का इस गाने पर वॉक-इन करना लोगों को हैरान कर रहा है। कई यूजर्स ने इसे विरोधाभासी बताया है, तो कुछ ने इसे मजेदार अंदाज में लिया है।
बिलावल भुट्टो का यह वीडियो किसी इवेंट के दौरान रिकॉर्ड किया गया, जहां उन्होंने ‘FA9LA’ गाने पर एंट्री की। गाने की बीट्स और एनर्जी ने माहौल को जीवंत बना दिया। दर्शकों ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप वायरल हो गई।
फिल्म की कहानी 1999 कंधार हाईजैकिंग, 26/11 मुंबई हमलों और ल्यारी गैंगवार्स पर आधारित है। रणवीर सिंह हमजा के रोल में पाकिस्तान घुसकर ISI-बैक्ड टेरर नेटवर्क को नेस्तनाबूद करते हैं। कास्ट में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे सितारे हैं। पाकिस्तान समेत गल्फ देशों ने इसे 'नेगेटिव प्रोपगैंडा' कह बैन किया, लेकिन डिजिटल दुनिया में रोक पाना मुश्किल। मात्र दो हफ्तों में 20 लाख से ज्यादा अवैध डाउनलोड्स हो चुके, जो 2.0 और रईस को पछाड़ सबसे ज्यादा पायरेटेड फिल्म बन गई। मेकर्स को 50-60 करोड़ का बॉक्स ऑफिस लॉस हुआ, लेकिन फिल्म का मैसेज पूरे पाकिस्तान में फैल गया।
पाकिस्तानी एस्टैब्लिशमेंट इतना बौखलाया कि ल्यारी को पॉजिटिव दिखाने वाली काउंटर फिल्म प्लान कर रहा है। ये साबित करता है कि सिनेमा की ताकत बॉर्डर्स पार कर जाती है। बिलावल का ये 'एंट्री सॉन्ग' वाला मोमेंट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
Pakistanis playing Dhurandar music in its parties
Here, Bilawal Bhutto is seen in party with Dhurandar tune in background pic.twitter.com/6CHIPMyXUs