पाकिस्तान में गुरुवार को लाहौर, कराची और अब रावलपिंडी में कई जगह पर धमाकों की खबर आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार को पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों में सिलसिलेवार विस्फोट हुए, सबसे पहले लाहौर में - जहां बाद में गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई - उसके बाद कराची में विस्फोट हुए। कुछ देर पहले रावलपिंडी में भी ड्रोन हमलों की जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सबसे बड़े शहर लाहौर में आज सुबह वाल्टन रोड पर तीन विस्फोट हुए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षित जगहों पर पहुंचने के लिए अपने घरों से बाहर निकल आए।
