Get App

Bangladesh Artist Attacks: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने के बाद रॉकस्टार जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द, तस्लीमा नसरीन ने की कड़ी निंदा

Bangladesh Artist Attacks: बांग्लादेश में कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों पर हुए सिलसिलेवार हमलों के बीच, लोकप्रिय बांग्लादेशी रॉक आइकन जेम्स का फरीदपुर (ढाका से लगभग 120 किलोमीटर दूर) में होने वाला म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:03 AM
Bangladesh Artist Attacks: बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने के बाद रॉकस्टार जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द, तस्लीमा नसरीन ने की कड़ी निंदा
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने के बाद रॉकस्टार जेम्स का कॉन्सर्ट रद्द, तस्लीमा नसरीन ने की कड़ी निंदा

Bangladesh Artist Attacks: बांग्लादेश में कलाकारों और सांस्कृतिक संस्थानों पर हुए सिलसिलेवार हमलों के बीच, लोकप्रिय बांग्लादेशी रॉक आइकन जेम्स का फरीदपुर (ढाका से लगभग 120 किलोमीटर दूर) में होने वाला म्यूजिक कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया। बता दें कि शुक्रवार रात को होने वाला कार्यक्रम, फरीदपुर जिला विद्यालय परिसर में संस्था की 185वीं वर्षगांठ के समारोह के दौरान हुई झड़पों के बाद रद्द करना पड़ा।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रवेश से वंचित किए जाने पर लोगों के एक समूह ने जबरन परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि प्रदर्शनकारियों ने ईंट-पत्थर फेंके और मंच पर कब्जा करने की भी कोशिश की।

इस हमले का फरीदपुर जिला स्कूल के छात्रों ने विरोध किया, लेकिन हमले के दौरान कई छात्र घायल हो गए। अंत में स्थानीय प्रशासन और आयोजकों ने म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने का निर्णय लिया।

इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा, "जिहादियों ने प्रसिद्ध गायक जेम्स को एक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने से रोक दिया।" बांग्लादेश में 'रॉक के गुरु' के रूप में प्रसिद्ध जेम्स किसी तरह कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकलने में सफल रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें