रूस के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर और सैन्य खुफिया एजेंसी GRU के एक वरिष्ठ अधिकारी व्लादिमीर अलेक्सेव को शुक्रवार को मॉस्को में गोली मार दी गई। रूसी अधिकारियों का कहना है कि यह घटना हत्या की कोशिश हो सकती है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद अलेक्सेव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, हमला करने वाला व्यक्ति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां हमलावर की तलाश में जुटी हुई हैं।
