Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ये ऐलान यूक्रेन के साथ जंग के बीच युद्ध को लेकर किया है। उन्होंने यूक्रेन में चल रहे युद्ध के बीच ईस्टर युद्धविराम की घोषणा की। यह युद्धविराम शनिवार शाम 6 बजे (स्थानीय समय) से शुरू होकर रविवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। यह निर्णय ईस्टर के त्योहार के दौरान मानवीय राहत और शांति के प्रयासों के तहत लिया गया।
