अमेरिका में विमान हादसा, टेकऑफ के बाद क्रैश हुआ जेट...सात लोगों की मौत

बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट टेकऑफ के समय हादसे का शिकार हुआ। उस वक्त न्यू इंग्लैंड समेत अमेरिका के कई हिस्सों में भारी सर्दी और बर्फबारी हो रही थी। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। बैंगोर एयरपोर्ट बोस्टन से करीब 200 मील उत्तर में स्थित है। फेडरल अधिकारियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग के मुताबिक, जेट टेकऑफ की कोशिश करते समय संतुलन खो बैठा, पलट गया और उसमें आग लग गई

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 10:14 PM
Story continues below Advertisement
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है

अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एक प्राइवेट जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार, अमेरिका के बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बर्फीले तूफान के दौरान एक निजी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गया।

विमान हादसे में सात लोगों की मौत

रविवार रात यह बॉम्बार्डियर चैलेंजर 600 जेट टेकऑफ के समय हादसे का शिकार हुआ। उस वक्त न्यू इंग्लैंड समेत अमेरिका के कई हिस्सों में भारी सर्दी और बर्फबारी हो रही थी। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। बैंगोर एयरपोर्ट बोस्टन से करीब 200 मील उत्तर में स्थित है। फेडरल अधिकारियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की रिकॉर्डिंग के मुताबिक, जेट टेकऑफ की कोशिश करते समय संतुलन खो बैठा, पलट गया और उसमें आग लग गई। यह हादसा शाम करीब 7:45 बजे एयरफील्ड पर हुआ। इस विमान हादसे की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) कर रहे हैं। NTSB ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ और हादसे के बाद उसमें आग लग गई। हालांकि, जांच अधिकारी एक–दो दिन में मौके पर पहुंचने के बाद ही इस बारे में और जानकारी देंगे।


बर्फीले तूफान की चपेट में पूरा शहर 

NTSB ने यह भी साफ किया कि पीड़ितों से जुड़ी जानकारी जारी करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है, यह काम स्थानीय अधिकारी करते हैं। वहीं, एयरपोर्ट के डायरेक्टर जोस सावेद्रा ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोमवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे फिलहाल फेडरल एजेंसियों से दिशा-निर्देश और मदद का इंतजार कर रहे हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग में किसी को यह कहते हुए सुना गया कि विमान उलट गया है। यह आवाज विमान को टेकऑफ की मंजूरी मिलने के करीब 45 सेकंड बाद की बताई जा रही है। जोस सावेद्रा ने बताया कि हादसे के बाद आपातकालीन टीमें एक मिनट से भी कम समय में मौके पर पहुंच गई थीं।

बैंगोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ऑरलैंडो, वाशिंगटन डी.सी. और शार्लोट जैसे शहरों के लिए सीधी उड़ानें जाती हैं। यह एयरपोर्ट बोस्टन से करीब 200 मील (लगभग 320 किलोमीटर) उत्तर में स्थित है। हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था और यह कम से कम बुधवार दोपहर तक बंद रहेगा। यह दुर्घटना ऐसे समय हुई, जब न्यू इंग्लैंड समेत अमेरिका के बड़े हिस्से में तेज़ सर्दियों का तूफान चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।