Get App

Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन, भारत में नहीं दिखाई देगा आग का छल्ला

Solar Eclipse 2026: साल 2026 का दूसरा महीना यानी फरवरी खगोल शास्त्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए काफी दिलचस्प होगा। साल का पहला ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण इसी माह में घटित होगा। ये ग्रहण 17 फरवरी को होगा, लेकिन इसे भारत में नहीं देखा जा सकेगा। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 7:35 PM
Solar Eclipse 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा इस दिन, भारत में नहीं दिखाई देगा आग का छल्ला
रिंग ऑफ फायर का अद्भुत और दुर्लभ नजारा करीब 2 मिनट 20 सेकंड तक देखा जा सकेगा।

Solar Eclipse 2026: साल 2026 के दूसरे महीने, फरवरी में खगोलशास्त्रियों को वलयाकार सूर्य ग्रहण का बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा, भारत छोड़ दुनिया के कई अन्य देशों में देखा जा सकेगा। एक खास बात यह भी है कि जिस दिन यह ग्रहण लगेगा, उसी दिन चीनी चंद्र नव वर्ष भी मनाया जाएगा। भारत में सूर्य ग्रहण खगोलीय रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी काफी अहम होता है। भारत में ग्रहण काल को शुभ समय नहीं माना जाता है। ग्रहण के कई घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसमें धार्मिक कार्य नहीं किए जाते और मंदिर के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन, साल का ये पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। आइए जानें इस ग्रहण के बारे में

सूर्य ग्रहण का समय

17 फरवरी 2026 को लगने वाले इस ग्रहण का टाइम शेड्यूल इस प्रकार है :

शुरुआत : शाम 5 बजकर 26 मिनट पर।

समापन : शाम 7 बजकर 57 मिनट पर।

अद्भुत और दुर्लभ होगा नजारा

साल का पहला सूर्य ग्रहण अद्भुत और दुर्लभ होगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य के लगभग 96% भाग को ढक लेगा। चूंकि, चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाएगा, इसलिए सूर्य का बाहरी किनारा एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आएगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें