दिल्ली में बुधवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में बुधवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।
दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा, लेकिन मंगलवार के मुकाबले 1.4 डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर के दूसरे मौसम केंद्रों पर भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पालम में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, लोधी रोड में 38.8 डिग्री, रिज में 39.3 डिग्री और आयानगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारिश और तेज हवाओं की संभावना
IMD के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है, हालांकि फिलहाल उस दिन के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
क्यों बदल रहा है मौसम?
स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञ महेश पलावत के मुताबिक, पाकिस्तान, हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के कारण अगले तीन दिनों तक बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
हवा की क्वालिटी कैसी रही?
दिल्ली की हवा बुधवार को भी मध्यम (Moderate) श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार शाम 4 बजे AQI 143 दर्ज किया गया, जो मंगलवार के 106 के मुकाबले ज्यादा था, लेकिन अब भी 'मॉडरेट' श्रेणी में है।
AQI के अनुसार:
विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता (Air Quality) मध्यम श्रेणी में ही बनी रहेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।