Get App

Spain Train Crash: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 21 की मौत; सैकड़ों घायल

Spain Train Collision: यह हादसा रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 6:40 बजे हुआ, जब कोर्डोबा से मैड्रिड की ओर जा रही Iryo ट्रेन पटरी से उतर गई। मलेगा से मैड्रिड जा रही Iryo ट्रेन में 300 से अधिक और मैड्रिड-हुएल्वा जा रही Renfe ट्रेन में लगभग 100 यात्री सवार थे। हुएल्वा जा रही ट्रेन टक्कर के समय करीब 200 किमी/घंटा की रफ्तार पर थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 7:34 AM
Spain Train Crash: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जोरदार टक्कर, भीषण हादसे में 21 की मौत; सैकड़ों घायल
यह हादसा रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 6:40 बजे हुआ, जब कोर्डोबा से मैड्रिड की ओर जा रही Iryo ट्रेन पटरी से उतर गई

Spain Train Accident: दक्षिणी स्पेन के कोर्डोबा प्रांत में रविवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। दो हाई-स्पीड ट्रेनों की जोरदार टक्कर में 21 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा अदमूज के पास हुआ, जब निजी ऑपरेटर Iryo की एक ट्रेन पटरी से उतरकर बगल वाले ट्रैक पर आ गई और विपरीत दिशा से आ रही सरकारी ऑपरेटर Renfe की 'अल्विया' (Alvia) ट्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रेन ट्रैक से उतरकर नीचे खाई में जा गिरी।

यह हादसा रविवार शाम स्थानीय समयानुसार 6:40 बजे हुआ, जब कोर्डोबा से मैड्रिड की ओर जा रही Iryo ट्रेन पटरी से उतर गई। मलेगा से मैड्रिड जा रही Iryo ट्रेन में 300 से अधिक और मैड्रिड-हुएल्वा जा रही Renfe ट्रेन में लगभग 100 यात्री सवार थे। हुएल्वा जा रही ट्रेन टक्कर के समय करीब 200 किमी/घंटा की रफ्तार पर थी।

अदमूज के मेयर और दमकल विभाग के अनुसार, दुर्घटनास्थल पर मुड़ी हुई धातुओं और मलबे के बीच कई यात्री फंसे हुए थे। Renfe ट्रेन की पहली दो बोगियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। सेना और दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है। रात के अंधेरे और कठिन इलाके के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है। घायलों में से 25 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों ने आपातकालीन हथौड़ों से खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। स्थानीय निवासियों ने कड़ाके की ठंड (6°C) के बीच पीड़ितों के लिए कंबल और भोजन की व्यवस्था की है।

हादसे को लेकर जांच जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें