Get App

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 3 क्रिकेटरों सहित 8 लोगों की मौत

Pakistan Attack Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों पड़ोसी देश पिछले सप्ताह से सीमा पर संघर्ष में उलझे हुए हैं, जिसकी शुरुआत कथित तौर पर पाकिस्तान के काबुल पर हमला करने के बाद अफगानिस्तान द्वारा जवाबी हवाई हमले से हुई थी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 8:19 AM
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में की बमबारी, 3 क्रिकेटरों सहित 8 लोगों की मौत
तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने पाकटिका प्रांत में तीन स्थानों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए

Pakistan-Afghanistan Clash: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम दोहा में बातचीत समाप्त होने तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि इससे पहले ही अफगान पक्ष ने शुक्रवार को सीजफायर के उल्लंघन का दावा करते हुए अपने क्षेत्र में नए सिरे से पाकिस्तानी हमलों का आरोप लगाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने दावा किया है कि इस ताजा हमले में तीन स्थानीय अफगान क्रिकेटर मारे गए हैं, जिसके विरोध में उन्होंने आगामी त्रिकोणीय T20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज से हटने की घोषणा कर दी है।

पाकिस्तानी बमबारी में 8 लोगों की मौत

ACB के अनुसार, पाकटिका प्रांत के उर्गून जिले में हुए एक हवाई हमले में मैच खेलकर घर लौट रहे तीन खिलाड़ी (कबीर, सिब्घतुल्लाह और हारून) समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए है। तालिबान अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने पाकटिका प्रांत में तीन स्थानों पर बमबारी की, जिसमें कम से कम 8 लोग मारे गए। यह घटना तब हुई जब अफगान बलों को तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद द्वारा युद्धविराम बनाए रखने का निर्देश दिया गया था, बशर्ते पाकिस्तान हमला करने से बचे। लेकिन पाकटिका प्रांत के एक पुलिस प्रवक्ता ने बर्मल और उर्गून जिलों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की पुष्टि की, जहां ये क्रिकेटर कथित तौर पर मारे गए।

दोहा में वार्ता से पहले बढ़ रहा तनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें