यूक्रेन के ल्वीव में आतंकी हमला, धमाकों में महिला पुलिस अधिकारी की मौत...24 लोग घायल

पहला धमाका तब हुआ जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद जब दूसरी टीम वहां पहुंची, तो दूसरा धमाका हुआ। इन धमाकों में 23 साल की एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि धमाके से एक पुलिस की पेट्रोलिंग कार और एक आम गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूक्रेन के शहर ल्वीव में आंतकी हमला हुआ है।

यूक्रेन के शहर ल्वीव में आंतकी हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह ल्वीव शहर में दो धमाके हुए जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। रीजनल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस के अनुसार, पुलिस को सिटी सेंटर के पास एक स्टोर में घुसपैठ की सूचना मिली थी। इसी इमरजेंसी कॉल के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।  बताया गया कि पुलिस को एक दुकान में घुसपैठ की सूचना मिली थी, तभी पहला धमाका हुआ। दूसरी टीम के पहुंचते ही दूसरा विस्फोट हुआ।

पुलिसकर्मी की हुई मौत

इस हमले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताा  कि, पहला धमाका तब हुआ जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। इसके बाद जब दूसरी टीम वहां पहुंची, तो दूसरा धमाका हुआ। इन धमाकों में 23 साल की एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई। प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि धमाके से एक पुलिस की पेट्रोलिंग कार और एक आम गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी पुलिस के मुताबिक, इस हमले में करीब 24 लोग घायल हुए हैं। ल्वीव के रीजनल प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा है कि उसने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने इस घटना को “गंभीर परिणामों वाली आतंकी वारदात” बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी पूरी स्थिति साफ नहीं है और जांच जारी है।


ल्वीव के मेयर एंड्री सैडोवी (Andriy Sadovyi) ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह निश्चित रूप से एक आतंकी घटना है। उन्होंने कहा कि इस हमले में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई है और उन्होंने उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाका घर में बनाए गए विस्फोटक उपकरण से किया गया था। हालांकि, अब तक अधिकारियों ने यह साफ नहीं किया है कि इस हमले के पीछे किसका हाथ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।