Get App

13 दिनों में चार बार डोली पाकिस्तान की धरती, भूकंप आया या किसी हथियार का टेस्ट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पाकिस्तान में पिछले 13 दिनों के भीतर चार भूकंप आ चुके हैं—30 अप्रैल, 5 मई, 10 मई और 12 मई को ज़मीन हिली। इस सिलसिले पर सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये झटके सिर्फ़ प्राकृतिक हैं या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है, जैसे कि भूमिगत परमाणु परीक्षण या कोई सैन्य गतिविधि?

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 11:44 PM
13 दिनों में चार बार डोली पाकिस्तान की धरती, भूकंप आया या किसी हथियार का टेस्ट? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
पाकिस्तान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में तीन भूकंप आए हैं

पाकिस्तान के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में पिछले कुछ दिनों में चार भूकंप आए हैं। भूंकप से पाकिस्तान के जमीन में हलचल तो हुई ही, इसके साथ ही इन भूकंपों की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा रही। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन भूकंपों को पाकिस्तान के संभावित परमाणु परीक्षण से जोड़ रहे हैं, हालांकि ऐसी किसी गतिविधि की पुष्टि भारत ने भी नहीं की है। ये भूकंप ऐसे वक्त में आए हैं जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की सैन्य कार्रवाई के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

पाकिस्तान सबसे ताज़ा भूकंप सोमवार को आया, जिसकी तीव्रता 4.6 मापी गई। इससे पहले 10 मई को एक ही दिन में दो बार ज़मीन हिली—पहला भूकंप सुबह 4.7 तीव्रता का था और दूसरा 4.0 तीव्रता का। इन भूकंपों ने लोगों के मन में डर तो पैदा किया ही है, साथ ही यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन प्राकृतिक घटनाओं का मौजूदा राजनीतिक हालात से कोई संबंध है, या यह महज एक संयोग है।

भूकंप का कारण प्राकृतिक या कुछ और?

भूवैज्ञानिकों और मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के भूकंप हिमालयी क्षेत्र की टेक्टोनिक प्लेट्स में हलचल की वजह से आए हैं। यह इलाका वैसे भी भूकंपीय रूप से सक्रिय माना जाता है, इसलिए यहां भूकंप आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जिस तरह हाल के दिनों में भूकंप बार-बार आ रहे हैं और साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव भी बढ़ा है, उसने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें