Get App

कुवैत में किसने मारे अमेरिका के 3 फाइटर जेट? ईरान के दावे के बीच अमेरिका ने कही ये बात

अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि आज सुबह कुवैत के ऊपर अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गए। जिसे कुवैती एयरफोर्स ने मार गिराए है। अमेरिका का कहना है यह हादसा ‘फ्रेंडली फायर’ के चलते हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 6:24 PM
कुवैत में किसने मारे अमेरिका के 3 फाइटर जेट? ईरान के दावे के बीच अमेरिका ने कही ये बात
अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गए।

अमेरिकी सेना ने सोमवार को बताया कि ईरान के हमलों के दौरान कुवैत ने 'गलती से' अमेरिकी वायुसेना के तीन  F-15 स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया। अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि आज सुबह कुवैत के ऊपर अमेरिका के तीन F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गए। जिसे कुवैती एयरफोर्स ने मार गिराए है। अमेरिका का कहना है यह हादसा ‘फ्रेंडली फायर’ के चलते हुआ है यानी अपने ही सहयोगी की गलती से हमारे तीन लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गए। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने ड्रोन के जरिए इन विमानों को मार गिराया है।

अमेरिका ने दी ये बड़ी जानकारी 

पेंटागन का कहना है कि हवा में तीनों अमेरिकी जेट ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन का मुकाबला कर रहे थे। इसी दौरान गलती से कुवैत एयर डिफेंस ने उन पर हमला कर दिया, जिसके बाद तीनों ही जेट ध्वस्त हो गए। सेंटकॉम का कहना है कि कुवैत के अधिकारियों ने इस बात को स्वीकार भी कर लिया है।

अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने सोमवार को बताया कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान के दौरान एक बड़ी गलती हो गई। ऑपरेशन में शामिल अमेरिका के तीन फाइटर जेट को कुवैत की एयर डिफेंस सिस्टम ने गलती से मार गिराया। अधिकारियों ने इसे साफ तौर पर ‘फ्रेंडली फायर’ यानी अपने ही सहयोगी की ओर से हुई कार्रवाई बताया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड, ने जानकारी दी कि गिराए गए तीनों F-15 स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों के सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह घटना अमेरिका और इज़राइल के ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के तीसरे दिन सामने आई, जिसके चलते पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और लड़ाई बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें