Trump On Russian Oil: ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच IRGC ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी कर दी है। इसकी वजह से दुनिया भर में तेल संकट गहराता जा रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत को एक बड़ी राहत दी है। अमेरिका ने भारत को अगले 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदना जारी रखने के लिए विशेष छूट दी है। ट्रंप का कहना है कि यह फैसला भारत और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहे भारी दबाव को कम करने के लिए लिया गया है।
