Get App

Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Power Stocks: ब्याज दर बढ़ने की चिंता बीच भी Jefferies पावर सेक्टर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने सात कंपनियों पर Buy रेटिंग दी है और Adani Energy Solutions में 53% तक तेजी का अनुमान जताया है। जानिए बाकी शेयरों के टारगेट।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 5:03 PM
Power Stocks: इन 7 पावर स्टॉक्स में मिल सकता है 53% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी
Jefferies का पावर सेक्टर पर नजरिया अभी भी सकारात्मक है।

Power Stocks: पावर कंपनियां एक बार फिर फोकस में हैं। वजह है ब्याज दरों में बढ़ोतरी। अब सवाल यह है कि महंगा कर्ज इन कंपनियों की कमाई पर कितना असर डालेगा? RBI ने ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। इसके बाद ब्याज दरों से सीधे प्रभावित होने वाले सेक्टर फिर चर्चा में हैं। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Jefferies ने भारत की पावर और यूटिलिटी कंपनियों पर अपनी रिपोर्ट जारी की।

Jefferies का कहना है कि हर पावर कंपनी पर दर बढ़ने का असर एक जैसा नहीं होगा। जिन कंपनियों के पास रेगुलेटेड रिटर्न, फिक्स्ड रेट का कर्ज और ब्याज लागत को आगे बढ़ाने की व्यवस्था है, उन्हें ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।

हालिया करेक्शन के बाद Jefferies को कुछ पावर स्टॉक्स में अच्छा मौका भी दिख रहा है। इसके टॉप पिक्स में Adani Energy Solutions, JSW Energy और NTPC शामिल हैं। इनके टारगेट प्राइस में मौजूदा स्तर से 53% तक की तेजी की गुंजाइश बताई गई है।

Jefferies को ये 3 पावर स्टॉक सबसे ज्यादा पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें