Trump H1B changes: ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा आवंटन प्रक्रिया में बड़े बदलाव का प्रस्ताव रखा है। इसका मकसद मौजूदा लॉटरी सिस्टम को बदलकर ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देना है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, 'एक वेटेड सिलेक्शन प्रोसेस लागू होगा, जो सामान्य रूप से ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी कर्मचारियों को प्राथमिकता देगा। वहीं, सभी वेतन स्तरों पर नियोक्ताओं को H-1B कर्मचारियों को नियुक्त करने का मौका मिलेगा।'
