'शायद वे भारत को तेल बेचें', ऐसा बोल ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ की ऑयल डील

Trump Tariff: एक तरफ ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया लेकिन भारत पर 25% का टैरिफ भी लगा दिया वहीं दूसरी तरफ वे भारत में आतंकवाद एक्सपोर्ट करने वाले देश के साझेदारी कर रहे हैं। वैसे एक्सपर्ट्स की माने तो भारत पर यह कड़े शुल्क अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार घाटे और यूक्रेन संकट के बावजूद भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदने के जवाब में लगाए गए हैं

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
इस समझौते में पाकिस्तान के तेल भंडार का पता लगाने और उसे विकसित करने के लिए एक संयुक्त प्रयास शामिल है

Trade Deal: बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को बड़ा झटका देते हुए 25% का भारी-भरकम टैरिफ के साथ पेनल्टी लगाने का ऐलान किया। इसके कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक नए व्यापार समझौते की घोषणा की। इस समझौते में पाकिस्तान के तेल भंडार का पता लगाने और उसे विकसित करने के लिए एक संयुक्त प्रयास शामिल है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि ट्रंप ने इस कदम को भारत के लिए भविष्य में तेल के संभावित स्रोत के रूप में भी बताया। उन्होंने कहा, 'ये संभव है कि पाकिस्तान भविष्य में भारत को तेल बेचें।'

भारत पर टैरिफ और पाकिस्तान से साझेदारी

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट, ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में बताया कि वॉशिंगटन और इस्लामाबाद इस डील के लिए एक एनर्जी कंपनी का चयन करने की जुगत में हैं। उन्होंने लिखा, 'हमने अभी पाकिस्तान के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत पाकिस्तान और अमेरिका मिलकर उनके विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे। हम उस तेल कंपनी को चुनने की प्रक्रिया में हैं जो इस साझेदारी का नेतृत्व करेगी। कौन जानता है, शायद वे एक दिन भारत को भी तेल बेच रहे होंगे!'


एक तरफ ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया लेकिन भारत पर 25% का टैरिफ भी लगा दिया वहीं दूसरी तरफ वे भारत में आतंकवाद एक्सपोर्ट करने वाले देश के साझेदारी कर रहे हैं। वैसे एक्सपर्ट्स की माने तो भारत पर यह कड़े शुल्क अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार घाटे और यूक्रेन संकट के बावजूद भारत द्वारा रूस से लगातार तेल खरीदने के जवाब में लगाए गए हैं।

टैरिफ कम करने को लेकर लगातार बातचीत जारी: ट्रंप

अपने पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कई व्यापार समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए वैश्विक नेताओं के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ट्रंप ने बताया, 'आज हम व्हाइट हाउस में व्यापार समझौतों पर काम करने में बहुत व्यस्त हैं। मैंने कई देशों के नेताओं से बात की है, जो सभी 'संयुक्त राज्य अमेरिका को अत्यंत खुश' करना चाहते हैं।' उन्होंने यह भी बताया कि वह दक्षिण कोरिया के एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलने वाले हैं, जिस पर अभी 25% का टैरिफ लगा हुआ है, लेकिन वे इसे कम करने के लिए बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट का अंत यह कहते हुए किया कि व्यापार घाटे को कम करने के लिए और भी कई देश टैरिफ में कमी का प्रस्ताव दे रहे है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।