Donald Trump: ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया 'ऐतिहासिक', बोले- एग्रीमेंट से हमारा कोयला एक्सपोर्ट बढ़ेगा

India-US Trade Deal: अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में हुए इंडिया-US ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने अमेरिकन कोयला एक्सपोर्ट को काफी बढ़ाने में इसकी भूमिका पर जोर दिया। ट्रंप ने कहा कि यह एग्रीमेंट अमेरिका के बढ़ते एनर्जी फुटप्रिंट के हिस्से के तौर पर अमेरिकी कोयला एक्सपोर्ट को काफी बढ़ाएगा

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के ट्रेड अरेंजमेंट से US से कोयले का एक्सपोर्ट बढ़ेगा।

India-US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (11 फरवरी) को भारत के साथ हुए ट्रेड डील को 'ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। ट्रंप ने कहा कि यह एग्रीमेंट अमेरिका के बढ़ते एनर्जी फुटप्रिंट के हिस्से के तौर पर अमेरिकी कोयला एक्सपोर्ट को काफी बढ़ाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी प्रोड्यूसर है। ट्रंप ने कहा कि भारत, जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों के साथ हाल के एग्रीमेंट के जरिए अपने एनर्जी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को बढ़ा रहा है।

'चैंपियन ऑफ कोल' इवेंट में बोलते हुए ट्रंप ने अपनी बातों में भारत डील को सबसे आगे रखा। उन्होंने इसे ग्लोबल एनर्जी मार्केट में यूनाइटेड स्टेट्स के बढ़ते दबदबे का सबूत बताया। ट्रंप ने कहा कि जापान, दक्षिण कोरिया, भारत सहित कई देशों के साथ हुए ट्रेड डील से यूएस के कोयला निर्यात में भारी वृद्धि हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूएस बड़ी मात्रा में इसका निर्यात करने जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हाल के ट्रेड अरेंजमेंट से US से कोयले का एक्सपोर्ट बढ़ेगा। एक बड़े एनर्जी सप्लायर के तौर पर उसका स्टेटस और मजबूत होगा। ट्रंप ने कहा, "अमेरिका अब दुनिया में नंबर वन एनर्जी प्रोड्यूसर है। हम एक बड़े एनर्जी एक्सपोर्टर बन रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ही हमने अपने कोयले के एक्सपोर्ट को बहुत ज्यादा बढ़ाने के लिए जापान, कोरिया, भारत और दूसरों के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील की हैं। हमारे कोयले की क्वालिटी दुनिया में कहीं भी सबसे अच्छी मानी जाती है।"


ट्रंप ने कहा कि नई दिल्ली के साथ यह डील अमेरिकी कोयले को इंटरनेशनल मार्केट में एक प्रीमियम प्रोडक्ट के तौर पर पेश करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है। भारत का जिक्र करने के बाद ट्रंप ने जापान और साउथ कोरिया का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स ने हाल के महीनों में इन देशों के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील की हैं।

उनके मुताबिक, ये एग्रीमेंट विदेशों में कोयले के शिपमेंट को तेजी से बढ़ाने और अमेरिका की एक्सपोर्ट कैपेसिटी को मजबूत करने के लिए बनाए गए हैं। ट्रंप ने आगे दावा किया कि क्वालिटी के मामले में अमेरिकी कोयला दुनिया भर में सबसे अलग है।

उन्होंने कहा, "हमारे कोयले की क्वालिटी दुनिया में कहीं भी सबसे अच्छी मानी जाती है।" उन्होंने इसे बड़े एनर्जी इंपोर्ट करने वाले देशों के साथ बातचीत में एक कॉम्पिटिटिव फ़ायदे के तौर पर बताया। राष्ट्रपति ने अमेरिका के बदलाव को अहम बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब यह सिर्फ घरेलू सप्लाई पर ही फोकस नहीं है। बल्कि तेजी से ग्लोबल एक्सपोर्ट पर भी ध्यान दे रहा है।

इस महीने की शुरुआत में घोषित ट्रेड डील के तहत भारत ने मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल (ईंधन), तंबाकू, कुछ सब्जियों और मांस जैसे संवेदनशील कृषि एवं दुग्ध उत्पादों को पूरी तरह संरक्षित रखा है। इन वस्तुओं पर अमेरिका को कोई टैरिफ रियायत नहीं दी गई है।

ये उत्पाद संवेदनशील हैं क्योंकि इनका संबंध देश के छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका से है। अन्य मुक्त व्यापार समझौतों (GTA) में भी भारत ने संवेदनशील कृषि और दुग्ध उत्पादों पर आयात शुल्क में कोई रियायत नहीं दी है। भारत ने हाल ही में यूरोपीय संघ, ब्रिटेन तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ एफटीए को अंतिम रूप दिया है।

कृषि और इससे जुड़ी गतिविधियां जैसे पशुपालन भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनसे 50 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलता है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं में जहां कृषि अत्यधिक मशीनीकृत और कॉरपोरेट आधारित है। वहीं भारत में यह आजीविका का सवाल है।

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Speech: 'सरकार ने भारत माता को बेच दिया'; राहुल गांधी ने इंडिया-US ट्रेड डील पर उठाए सवाल, पढ़ें- बड़ी बातें

भारत को 2024 में अमेरिका का कृषि निर्यात 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर रहा। प्रमुख निर्यातों में बादाम (छिलके सहित, 86.8 करोड़ डॉलर), पिस्ता (12.1 करोड़ डॉलर), सेब (2.1 करोड़ डॉलर) और एथेनॉल (एथिल अल्कोहल, 26.6 करोड़ डॉलर) शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।