India-US Trade Deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (11 फरवरी) को भारत के साथ हुए ट्रेड डील को 'ऐतिहासिक' करार दिया। उन्होंने इसे अमेरिका के लिए एक बड़ी कामयाबी बताया। ट्रंप ने कहा कि यह एग्रीमेंट अमेरिका के बढ़ते एनर्जी फुटप्रिंट के हिस्से के तौर पर अमेरिकी कोयला एक्सपोर्ट को काफी बढ़ाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका अब दुनिया का सबसे बड़ा एनर्जी प्रोड्यूसर है। ट्रंप ने कहा कि भारत, जापान और साउथ कोरिया जैसे देशों के साथ हाल के एग्रीमेंट के जरिए अपने एनर्जी एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को बढ़ा रहा है।
