US President Donald Trump: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाली घोषणा की है। ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर एक 'फ्यूचर डील का फ्रेमवर्क' तैयार कर लिया है। इस समझौते के बाद ट्रंप ने डेनमार्क, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे सभी यूरोपीय देशों पर 1 फरवरी से लगने वाले भारी भरकम टैरिफ को भी टालने का फैसला किया है, जो इस द्वीप को लेकर अमेरिका का विरोध कर रहे थे।
