US Election Results 2026: रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी माने जाने वाले भारतीय मूल के नेता विवेक रामास्वामी के लिए बुरी खबर आई है। ओहियो के गवर्नर पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एमी एक्टन (Amy Acton) ने विवेक रामास्वामी को हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ एमी एक्टन पिछले 15 सालों में ओहियो की पहली डेमोक्रेटिक गवर्नर और राज्य के इतिहास में पहली महिला गवर्नर बन गई हैं।
