Get App

'ईरान पर हमला नहीं करेंगे...', अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बीच बैकफुट पर आ गए ट्रंप?

US-Iran Conflict: ट्रंप ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका का ईरान पर तुरंत नए हमले का कोई प्लान नहीं है। एक तरफ जहां अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजें आ रहे है वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने ये बयान दिया है। जानिए ट्रंप ने आखिर बैक गियर क्यों लिया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 8:59 AM
'ईरान पर हमला नहीं करेंगे...', अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बीच बैकफुट पर आ गए ट्रंप?
एक तरफ जहां अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजें आ रहे है वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने ये बयान दिया है

US-Iran Conflict Big Update: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने साफ किया है कि अमेरिका की फिलहाल ईरान पर तुरंत नए सैन्य हमले करने की कोई प्लानिंग नहीं है। वैसे उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना पूरी तरह से 'लॉक एंड लोडेड' है और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला हुआ है।

एक तरफ जहां अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के नतीजें आ रहे है वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने ये बड़ा बयान दिया है।

'हमें जो चाहिए, वह मिल रहा है': ट्रंप

सोमवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के केश्म द्वीप पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक के ठीक एक दिन बाद ट्रंप का यह बयान सामने आया है। फाइनेंशियल टाइम्स (FT) को दिए इंटरव्यू में, अमेरिकी अधिकारियों ने केश्म द्वीप पर किए गए हमले को सीमित रक्षात्मक कार्रवाई बताया, जो ईरानी बलों द्वारा अमेरिकी विमान पर की गई गोलीबारी के जवाब में की गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें