UK Air Traffic Control Down: ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक कंट्रोल बंद होने से हड़कंप, इंटरनेशनल फ्लाइट प्रभावित

UK Air Traffic Control Down: एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में आई तकनीकी खराबी के कारण कई इंटरनेशनल फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विस (NATS) ने कहा कि उसके इंजीनियर समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं

अपडेटेड Jul 30, 2025 पर 11:04 PM
Story continues below Advertisement
कुछ समय बाद इस खराबी को सही कर दिया गया और अब फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर दी हैं

UK Air Traffic Control Down: ब्रिटेन में बुधवार (30 जुलाई) को एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों में देरी होने से राजधानी लंदन समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) में आई तकनीकी खराबी के कारण कई इंटरनेशनल फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विस (NATS) ने कहा कि उसके इंजीनियर ‘समस्या को यथाशीघ्र हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’हाालंकि, BBC ने बताया कि कुछ समय बाद इस खराबी को सही कर दिया गया और अब फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर दी हैं। लेकिन अभी भी दर्जनों उड़ानें प्रभावित हैं।

रिपोर्ट में बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बंद होने से यूके में सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। NATS ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा, "नैट्स स्वानविक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक तकनीकी समस्या के कारण हम सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लंदन कंट्रोल एरिया में उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या सीमित कर रहे हैं, जो हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रही है।"

बयान में आगे कहा गया, "इसके कारण होने वाली किसी भी देरी के लिए हम क्षमा चाहते हैं। हमारे इंजीनियर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। हम व्यवधान को कम करने में मदद के लिए एयरलाइनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस समय हम यह नहीं कह सकते कि परिचालन सामान्य होने में कितना समय लगेगा। कृपया अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।"


बीबीसी ने बताया कि देश भर के एयरपोर्ट ने उड़ान रोक दिए। इनमें गैटविक, लिवरपूल, न्यूकैसल, एडिनबर्ग, बर्मिंघम और ल्यूटन एयरपोर्ट शामिल हैं। NATS ने बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। वह व्यवधान को कम करने के लिए एयरपोर्ट और एयरलाइनों के साथ काम कर रहा है।

गैटविक एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा, "NATS में एक तकनीकी समस्या के कारण पूरे ब्रिटेन में सभी बाहर जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। स्थिति के समाधान तक लंदन गैटविक से कोई उड़ान नहीं है। हम जल्द से जल्द उड़ानें फिर से शुरू करने के लिए NATS के साथ काम कर रहे हैं। आने वाली उड़ानें अभी भी एयरपोर्ट पर उतर रही हैं। यात्रियों को अपनी एयरलाइन से अपनी उड़ानों की स्थिति की जाँच करनी चाहिए।"

ये भी पढे़ं- Trump 25% Tariff: ट्रंप का 'टैरिफ बम' अमेरिका के लोगों को पड़ेगा भारी! दवाओं से लेकर आभूषण तक...महंगे हो जाएंगे ये सामान

वहीं, न्यूकैसल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी इस संबंध में X पर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "लंदन के हवाई क्षेत्र में एक समस्या एयरपोर्ट के संचालन को प्रभावित कर रही है। सभी उड़ानें वर्तमान में निलंबित हैं। हम समय पर अपडेट देंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।