Credit Cards

Thailand Cambodia News: थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष रोकने को UN ने बुलाई आपात बैठक, अब तक 15 की मौत

Thailand Cambodia News: कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों के बीच ताजा संघर्ष पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी। ताजा संघर्ष बुधवार को एक बारुदी सुरंग में धमाके के बाद भड़का, जिसमें 5 थाई सैनिक घायल हो गए थे।

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 1:08 PM
Story continues below Advertisement

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष भड़कने से दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। ताजा संघष में अब तक 15 लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें 14 आम नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि 46 लोग घायल हुए। इस बीच, दोनों देशों के मध्य संघर्ष रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद शुक्रवार को आपातकालीन बैठक बुला सकता है।

दोनों दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच ये विवाद 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। लेकिन ताजा संघर्ष की शुरुआत बुधवार को एक बारूदी सुरंग के धमाके से हुई, जिसमें पांच थाई सैनिक घायल हो गए। इस घटना से दोनों मुल्कों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इसके बाद थाईलैंड ने कंबोडिया के साथ अपनी पूर्वोत्तर सीमा चौकियों को बंद करने, अपने राजदूत को वापस बुलाने और कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित कर दिया था।

हालांकि, इस मामले में कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन थाईलैंड के इस कदम के बाद कंबोडिया ने कहा था कि वह थाईलैंड के बैंकॉक स्थित अपने दूतावास से सभी कंबोडियाई कर्मचारियों को वापस बुला रहा है। ताजा संघर्ष में अब तक 15 लोग जान गंवा चुके हैं।

इस बीच, राजनयिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएफपी ने बताया कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मैनेट के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दोनों देशों के बीच ताजा संघर्ष पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक आयोजित करेगी। अमेरिका ने भी दोनों देशों से संघर्ष को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की है।

वहीं, थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर आम नागरिकों और एक अस्पताल पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘कंबोडिया सरकार से हमारी अपील है कि वो फौरन इसे रोकें और अमन की राह पर लौटे।’

दोनों पड़ोसी देशों के बीच 1,000 साल पुराने हिंदू मंदिर पर विवाद के कारण संघर्ष कोई नहीं बात नहीं है। यह विवाद एक शताब्दी से भी ज्यादा पुराना है। हाल में मई के दौरान तनाव तब और बढ़ गया जब एमराल्ड ट्रायंगल में थाई सैनिकों के साथ झड़प में एक कंबोडियाई सैनिक की कथित तौर पर मौत हो गई। एमराल्ड ट्रायंगल एक विवादित बॉर्डर एरिया है, जिस पर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ही अपना-अपना दावा जताते आए हैं। बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी सबसे खूनी सीमा विवाद में एक दशक में 100,000 से अधिक लोग सीमा क्षेत्र छोड़कर पलायन कर गए हैं।


Donald Trump: एक हफ्ते पहले फेड चीफ को बेवकूफ बताने वाले ट्रंप ने कहा-पॉवेल को हटाने का उनका कोई प्लान नहीं है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।