Shehbaz Sharif: शहबाज शरीफ ने एक बार फिर करवाई पाकिस्तान की किरकिरी, विदेशी दौरे की प्रेस रिलीज में गलती का खूब बना मजाक

Shehbaz Sharif: पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज की हेडलाइन में अमेरिका का नाम ही गलत लिख दिया गया। इस गलती को देखते ही X और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने पाकिस्तानी सरकार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे 'अनपढ़ प्रशासन' बताया तो किसी ने हंसने वाली इमोजी के साथ मजे लिए

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 11:52 AM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में ऐसी गलतियां कीं, जिसका स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है

Pakistan’s PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर शहबाज शरीफ 19 फरवरी को 'बोर्ड ऑफ पीस' के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका जा रहे है। लेकिन इस आधिकारिक दौरे की घोषणा करते समय पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में ऐसी गलतियां कीं, जिसका स्क्रीनशॉट अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रेस रिलीज में 'देश का नाम' ही गलत लिखा

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज की हेडलाइन में अमेरिका का नाम ही गलत लिख दिया गया। हेडलाइन में 'United States of America' की जगह 'Unites States of Americas' लिखा था। 'United' को 'Unites' और 'America' को 'Americas' लिख दिया गया। इस गलती को देखते ही X और अन्य प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने पाकिस्तानी सरकार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने इसे 'अनपढ़ प्रशासन' बताया तो किसी ने हंसने वाली इमोजी के साथ मजे लिए।


शहबाज शरीफ पहले भी कई बार हो चुके है शर्मिंदा

यह पहली बार नहीं है जब शहबाज शरीफ या उनके कार्यालय ने ऐसी गलती की हो। इससे पहले भी कई मौकों पर उनकी किरकिरी हो चुकी है। पिछले साल इजरायल और ईरान के तनाव के दौरान उन्होंने हमले की निंदा (Condemn) करने के बजाय गलती से 'I Condom the attack' लिख दिया था, जिस पर कई दिनों तक मीम्स बने थे। ऐसे ही उज्बेकिस्तान में एक बैठक के दौरान वे पुतिन के सामने अपना ट्रांसलेशन हेडफोन ही नहीं लगा पा रहे थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

मिस्र में एक कार्यक्रम के दौरान वे राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण के बीच ही मंच पर चढ़ गए थे। चीन में SCO समिट के दौरान एक फोटो सेशन के बाद वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से हाथ मिलाने के लिए उनके पीछे भागते दिखे थे, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।

शहबाज शरीफ से बार-बार होने वाली इन गलतियों और 'गाफ' (Gaffes) की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का खूब मजाक बना है। सोशल मीडिया पर लोग इसे पाकिस्तान की खराब कूटनीतिक तैयारी और लापरवाही का प्रतीक मान रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।