Get App

US Attacks Venezuela: एक हफ्ते पहले ही ट्रंप ने मादुरो से की थी बात! एक US हेलीकॉप्टर पर हुआ हमला, घायल हुए कुछ सैनिक

ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को US नेवी शिप USS इवो जिमा के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति से बात की थी। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ट्रंप ने अमेरिकी ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले कई तरह के विकल्प दिए थे

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 10:05 PM
US Attacks Venezuela: एक हफ्ते पहले ही ट्रंप ने मादुरो से की थी बात! एक US हेलीकॉप्टर पर हुआ हमला, घायल हुए कुछ सैनिक
US Attacks Venezuela: एक हफ्ते पहले ही ट्रंप ने मादुरो से की थी बात!

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ देर पहले Fox News को फोन पर इंटरव्यू दिया और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी की पूरी प्रक्रिया, ऑपरेशन और वेनेजुएला में अब आगे क्या होगा इसकी जानकारी दी। CNN ने भी सूत्रों के हवाले से ये बताया कि ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर हमला करने और मादुरो को पकड़ने के लिए सीक्रेट मिशन की तैयारी दिसंबर के मध्य में ही शुरू कर दी थी।

ट्रंप ने बताया कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को US नेवी शिप USS इवो जिमा के जरिए न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक हफ्ते पहले ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति से बात की थी। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि ट्रंप ने अमेरिकी ऑपरेशन को अंजाम देने से पहले कई तरह के विकल्प दिए थे।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट के एक कमरे में बैठकर मादुरो की गिरफ्तारी को इस पूरे ऑपरेशन को लाइव देखा। इस दौरान उनके साथ आर्मी के कई जनरल भी मौजूद थे।

फोन पर उन्होंने बताया, "सच्चे सैन्य विशेषज्ञों ने कहा कि धरती पर कोई और देश ऐसा ऑपरेशन नहीं कर सकता।" ट्रंप बोले, "यह टीवी शो की तरह था। मैंने हर पल लाइव देखा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें