US Visa: डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी के साथ ही अमेरिका की इमिग्रेशन पॉलिसी बेहद सख्त हो गई है। अमेरिकी विदेश विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में 1,00,000 से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन के मामले में कोई रियायत नहीं दी जाएगी। इस सख्ती का सीधा असर अमेरिका में रह रहे भारतीयों और वहां जाने का सपना देख रहे छात्रों पर पड़ा है।
