अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड के मसले पर नया और पुख्ता हल निकालने के लिए दोनों देशों की टीम्स 9 जून को लंदन में मिलेंगी। इसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है। ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गुरुवार को फोन पर 90 मिनट तक बात हुई थी। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि बेहद सकारात्मक निष्कर्ष निकला है। दोनों देशों की टीम जल्द ही एक मीटिंग करेगी। ट्रंप ने यह भी बताया था कि चीनी राष्ट्रपति ने ट्रंप और उनकी पत्नी को अपने यहां आने का न्योता भी दिया है।
