Indian arrested in US: एक भारतीय नागरिक को अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने सैन डिएगो में उसके क्रिमिनल हिस्ट्री के चलते गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय शख्स पर हिट-एंड-रन का एक मामला भी शामिल है। शख्स की पहचान जसकरण सिंह के तौर पर हुई है। एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, सिंह को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कस्टडी में रखा गया है। हालांकि, सिंह पर लगे आरोपों की अभी डिटेल्स जानकारी सामने नहीं आई है।
