US-Iran-Israel War: अमेरिका ने हिंद महासागर में टॉरपीडो से ईरान के एक युद्धपोत को समुद्र के अंदर डुबोने का दावा किया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार (4 फरवरी) को कहा कि एक अमेरिकन सबमरीन ने इंडियन ओशन में एक ईरानी वॉरशिप पर टॉरपीडो से हमला करके उसे डुबो दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद किसी दुश्मन शिप को टॉरपीडो से डुबोने की पहली घटना है। किसी युद्धपोत को तबाह करने के लिए पनडुब्बी से टॉरपीडो को दागा जाता है।
