Get App

US-Iran War: 'ईरान पर आज होगा भयानक हमला...', जंग के बीच ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

US-Iran War : ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उन पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, जिन्हें हाल के हमलों में निशाना बनाया गया था। पेजेशकियन ने कहा कि ईरान कोशिश करेगा कि ऐसे इलाकों पर हमला न करे, जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों की जमीन से न किया जाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2026 पर 8:39 PM
US-Iran War: 'ईरान पर आज होगा भयानक हमला...', जंग के बीच ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग बीते सात दिनों से जारी है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को लेकर कड़ी चेतावनी दी।  ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि आज ईरान पर बहुत जोरदार हमला होगा। उन्होंने कहा कि अब ईरान को इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि कुछ ऐसे इलाकों और समूहों को भी निशाना बनाया जा सकता है, जिन्हें पहले टारगेट करने की योजना नहीं थी। उनके मुताबिक इन जगहों को पूरी तरह तबाह किया जा सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने उन पड़ोसी देशों से माफी मांगी है, जिन्हें हाल के हमलों में निशाना बनाया गया था। पेजेशकियन ने कहा कि ईरान कोशिश करेगा कि ऐसे इलाकों पर हमला न करे, जब तक कि ईरान पर हमला उन देशों की जमीन से न किया जाए।

ट्रंप ने ईरान की इस माफी को अपनी और इजरायल की सख्त नीति का नतीजा बताया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के लगातार दबाव की वजह से ही ईरान को अपने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांगनी पड़ी और अब वह उन्हें निशाना बनाने से पीछे हट रहा है।

ट्रंप ने कहा मिडिल ईस्ट का लूजर 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लगातार हमलों के कारण ईरान कमजोर पड़ गया है और अब उसने अपने मध्य पूर्व के पड़ोसी देशों से माफी मांग ली है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों के सामने झुकते हुए यह वादा किया है कि अब वह उन पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला अमेरिका और इज़राइल के लगातार दबाव और हमलों की वजह से लिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें