अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग (US-Israel-Iran War) का आज 14वां दिन है। दोनों ओर से हमले लगातार तेज हो रहे हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए शंका जताई है कि ईरान को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मदद कर रहे हैं। वहीं, ट्रंप ने यूक्रेन को बोला कि ईरान के खिलाफ युद्ध में उनकी ज़रूरत अमेरिका को नहीं है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई और तेज करेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना पहले ही ईरान को काफी नुकसान पहुंचा रही है और आने वाले दिनों में ईरानी ठिकानों पर और भी कड़े हमले किए जाएंगे।
