पॉजिटिव जॉब डेटा से चहके अमेरिकी बाजार, S&P 500 फरवरी के बाद पहली बार 6,000 से ऊपर हुआ बंद

अमेरिकी शेयरों में शुक्रवार को तेज उछाल आया। इससे S&P 500 इंडेक्स 21 फरवरी के बाद पहली बार 6,000 से ऊपर बंद हुआ। उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट और निवेशकों की नई आशावादी सोच के कारण इंडेक्स में उछाल आया। बेंचमार्क इंडेक्स सत्र के अंत में 6,000.36 पर बंद हुआ, जो 1.03% ऊपर था। ये 19 फरवरी को 6,144.15 के अपने रिकॉर्ड बंद से सिर्फ 2.3% नीचे रहा

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
शुक्रवार को डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 442.88 अंक या 1.05% बढ़कर 42,762.62 पर पहुंच गया। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 231.50 अंक या 1.20% बढ़कर 19,529.95 पर पहुंच गया

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेज उछाल आया। इससे एसएंडपी 500 (S&P 500) 21 फरवरी के बाद पहली बार 6,000 से ऊपर बंद हुआ। ऐसा उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट और निवेशकों की नई आशावादी सोच के कारण देखने को मिला। बेंचमार्क इंडेक्स सत्र के अंत में 6,000.36 पर बंद हुआ, जो 1.03% ऊपर था। ये 19 फरवरी को 6,144.15 के अपने रिकॉर्ड बंद से सिर्फ 2.3% नीचे रहा। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 442.88 अंक या 1.05% बढ़कर 42,762.62 पर पहुंच गया। जबकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 231.50 अंक या 1.20% बढ़कर 19,529.95 पर पहुंच गया।

शुक्रवार की रैली आंशिक रूप से अमेरिकी श्रम विभाग (U.S. Labor Department) की मई की रोजगार रिपोर्ट के कारण नजर आई। लेबर डिपार्टमेंट में 139,000 नई नौकरियां दिये जाने की रिपोर्ट की गई, जो उम्मीद से अधिक थी। जबकि बेरोजगारी दर 4.2% पर अपरिवर्तित रही।

इस डेटा ने टैरिफ के आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंताओं को कम करने में मदद की। इसने इस नजरिये का समर्थन किया कि फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ब्याज दरों में कटौती करने में जल्दबाजी नहीं करेगा।


अमेरिकी बाजारों में टेक्नोलॉजी स्टॉक्स ने बढ़त हासिल की, जिसमें गुरुवार को तेज गिरावट के बाद टेस्ला (Tesla) ने 3.8% की उछाल दर्ज की। अल्फाबेट (Alphabet), अमेजॉन (Amazon), ऐप्पल (Apple), मेटा (Meta), एनवीडिया (Nvidia) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने भी बढ़त दर्ज की। पलांटिर (Palantir) ने 6.5% की छलांग लगाई, जो एसएंडपी के बढ़ने वाले शेयरों में से सबसे ऊपर रहा। जबकि चिपमेकर कंपनी मार्वेल (Marvell) और आर्म (Arm) के शेयर क्रमशः लगभग 5% और 3% बढ़े।

हालांकि, ब्रॉडकॉम का रेवन्यू आउटलुक निराशाजनक होने के बाद ये 5% गिर गया। लुलुलेमन (Lululemon) में कम मुनाफा पूर्वानुमान के बाद लगभग 20% की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन एएंडपी 500 में दिखी इस तेजी को एक महत्वपूर्ण रूप से मनोवैज्ञानिक माइलस्टोन माना जा रहा है, जो निवेशकों के बाजार पर भरोसे का संकेत दे रहा है

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।