Get App

Trump Tariff : भारत पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका ने टाला, अब इस दिन से होगा लागू

Trump Tariff : कुछ एशियाई देशों को अमेरिका की ओर से थोड़ा राहत मिला है। जो देश अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर साइन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए टैक्स थोड़े कम कर दिए गए हैं। अब थाईलैंड से आने वाले सामान पर टैक्स 36% से घटाकर 19% कर दिया गया है। इसी तरह, मलेशिया से आने वाले सामान पर भी टैक्स 24% से घटाकर 19% कर दिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 9:06 AM
Trump Tariff : भारत पर लगाए गए टैरिफ को अमेरिका ने टाला, अब इस दिन से होगा लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

Trump Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ को 1 अगस्त से लागू होने का ऐलान किया था, लेकिन अब इस फैसले को 7 दिन के लिए टाल दिया है। अब ये 7 अगस्त से लागू किया जाएगा। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक नया आदेश जारी किया, जिसके तहत कई देशों से आने वाले सामानों पर लगने वाले टैक्स को बदल दिया गया है। ये टैक्स अब 10% से लेकर 41% तक होंगे।

इनमें सबसे ज़्यादा टैक्स सीरिया पर लगाया गया है, जिस पर 41% शुल्क लगेगा। लाओस और म्यांमार से आने वाले सामान पर 40% टैक्स लगेगा। इसके अलावा स्विट्जरलैंड पर 39% और दक्षिण अफ्रीका पर 30% टैक्स लगाया गया है।

थाईलैंड-मलेशिया को मिली राहत

कुछ एशियाई देशों को अमेरिका की ओर से थोड़ा राहत मिला है। जो देश अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर साइन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए टैक्स थोड़े कम कर दिए गए हैं। अब थाईलैंड से आने वाले सामान पर टैक्स 36% से घटाकर 19% कर दिया गया है। इसी तरह, मलेशिया से आने वाले सामान पर भी टैक्स 24% से घटाकर 19% कर दिया गया है। ताइवान से आने वाले माल पर अब 32% की जगह 20% टैक्स लगेगा। व्हाइट हाउस ने यह भी कहा है कि अगर कोई देश किसी और देश के नाम से सामान भेजकर टैक्स से बचने की कोशिश करता है, तो उस पर 40% अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा।

जान लें किस देश पर लगा कितना टैरिफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें