ट्रंप के रिजॉर्ट में गन लेकर घुसा शख्‍स! सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने युवक को मारी गोली

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन में थे। एजेंसी के मुताबिक, युवक वेस्ट पाम बीच स्थित एस्टेट के नॉर्थ गेट के पास एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर पहुंचा था। इसके बाद वह रिसॉर्ट के सुरक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ गया

अपडेटेड Feb 22, 2026 पर 9:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रविवार को फ्लोरिडा में 20 साल के एक युवक की गोली मारकर दी है।

अमेरिकी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने रविवार को फ्लोरिडा में 20 साल के एक युवक की गोली मारकर दी है। गोली लगने से शख्स की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर ट्रंप के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश कर रहा था। बता दें कि मार-ए-लागो रिसॉर्ट...अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का घर है। घटना के समय राष्ट्रपति ट्रंप मार-ए-लागो में मौजूद नहीं थे।

घटना के वक्त ट्रंप नहीं थे मौजूद

सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वॉशिंगटन में थे। एजेंसी के मुताबिक, युवक वेस्ट पाम बीच स्थित एस्टेट के नॉर्थ गेट के पास एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन लेकर पहुंचा था। इसके बाद वह रिसॉर्ट के सुरक्षित क्षेत्र की ओर बढ़ गया। सीक्रेट सर्विस ने अपने बयान में कहा कि संदिग्ध को मार-ए-लागो प्रॉपर्टी के नॉर्थ गेट पर हथियार और फ्यूल कैन के साथ देखा गया था। मामले की आगे जांच की जा रही है।


युवक के पास था कंटेनर

अधिकारियों के मुताबिक, संदिग्ध ने फायरिंग से पहले अपनी शॉटगन उठाई थी। पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि वह व्यक्ति स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 1:30 बजे मार-ए-लागो के अंदरूनी सुरक्षा क्षेत्र में घुस आया था। डिप्टी और फेडरल एजेंट्स ने उसे एक शॉटगन और पेट्रोल के कनस्तर के साथ देखा। अधिकारियों ने उसे तुरंत सामान नीचे रखने का आदेश दिया। उसने पेट्रोल का कंटेनर तो छोड़ दिया, लेकिन फिर बंदूक को फायरिंग की स्थिति में उठा लिया। शेरिफ के अनुसार, उसी समय एजेंटों ने खतरे को खत्म करने के लिए गोली चलाई। शुरुआती जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि संदिग्ध के पास पेट्रोल से भरा कंटेनर मौजूद था।

बता दें कि, मार-ए-लागो फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित डोनाल्ड ट्रंप का प्राइवेट क्लब और आवास है। यह प्रॉपर्टी 1920 के दशक में समुद्र किनारे एक आलीशान एस्टेट के रूप में बनाई गई थी। ट्रंप ने इसे 1985 में खरीदा था। इस 126 कमरों वाली प्रॉपर्टी के बड़े हिस्से को बाद में मेंबर्स-ओनली रिसॉर्ट में बदल दिया गया, जबकि एक हिस्सा निजी निवास के तौर पर रखा गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।