US Treasury Secretary: अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। बेसेंट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के बाद नई दिल्ली ने अपने आयात में यह बड़ा बदलाव किया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वॉशिंगटन उन देशों पर 500 प्रतिशत तक भारी जुर्माना लगाने पर विचार कर रहा है जो अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं।
