अमेरिका में गूंजा भारत का लोकतंत्र, वॉशिंगटन स्टेट सीनेट में मना गणतंत्र दिवस का जश्न

India-US Relation : इस प्रस्ताव में भारत की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना की गई है। साथ ही वॉशिंगटन राज्य में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी माना गया है। इसके अलावा, भारत और राज्य के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की भूमिका की भी प्रशंसा की गई है

अपडेटेड Jan 27, 2026 पर 10:16 PM
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक खास पहल की गई।

India-US Relation : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक खास पहल की गई। वॉशिंगटन स्टेट सीनेट ने एक विशेष बैठक बुलाकर प्रस्ताव संख्या 8674 पास किया, जिसमें 26 जनवरी 2026 को भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में सम्मान दिया गया। यह प्रस्ताव भारतीय मूल की स्टेट सीनेटर मनका धिंगरा ने पेश किया था। इसे सीनेट में एक अन्य भारतीय मूल की स्टेट सीनेटर वंदना स्लॉटर का भी समर्थन मिला।

भारत-अमेरिका की दोस्ती 

इस प्रस्ताव में भारत की मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं की सराहना की गई है। साथ ही वॉशिंगटन राज्य में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को भी माना गया है। इसके अलावा, भारत और राज्य के बीच रिश्तों को मजबूत बनाने में सिएटल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की भूमिका की भी प्रशंसा की गई है। इस दौरान कई अन्य स्टेट सीनेटरों ने भी भारत-अमेरिका की दोस्ती को मजबूत बताया और भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए उसकी भूमिका की प्रशंसा की।


कई अन्य स्टेट सीनेटरों ने भी भारत और अमेरिका की दोस्ती को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए उसकी भूमिका की खुलकर सराहना की। सीनेट की कार्यवाही की शुरुआत तैत्तिरीय उपनिषद के श्लोकों के पाठ से हुई। इसके बाद ओलंपिया में स्थित वॉशिंगटन स्टेट कैपिटल के सीनेट रूल्स रूम में भारतीय महावाणिज्य दूत की ओर से एक खास लंच रिसेप्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कई स्टेट सीनेटरों ने भाषण दिए। साथ ही वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर एक विशेष भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।