Get App

ट्रंप ने कहा था जिहादी, बताया था मुस्लिम ब्रदरहुड का मेंबर, इसके बावजूद अब्दुल अल सैयद जीत गए चुनाव, जानें कौन हैं ये

Who is Abdul El-Sayed: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के बीच मिशिगन सीनेट सीट पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अब्दुल अल-सैयद ने रिपब्लिकन के पूर्व सांसद माइक रोजर्स पर मजबूत बढ़त बनाई हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें जिहादी कहा था और मुस्लिम ब्रदरहुड का मेंबर बताया था, इसके बावजूद अब्दुल अल सैयद चुनाव जीत रहे है, जानें कौन हैं ये?

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 12:08 PM
ट्रंप ने कहा था जिहादी, बताया था मुस्लिम ब्रदरहुड का मेंबर, इसके बावजूद अब्दुल अल सैयद जीत गए चुनाव, जानें कौन हैं ये
डॉ. अल-सैयद अपने प्रतिद्वंद्वी FBI एजेंट माइक रोजर्स पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं

US Midterm Election Results 2026: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनावों के बीच मिशिगन सीनेट सीट पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के डॉ. अब्दुल अल-सैयद अमेरिकी इतिहास में पहले मुस्लिम सीनेटर बनने के बेहद करीब पहुंच गए हैं।

शुरुआती रुझानों और वोटों की गिनती में डॉ. अल-सैयद अपने प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद व FBI एजेंट माइक रोजर्स पर मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। वैसे वोटों की गिनती अभी जारी है और अंतिम नतीजों का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। अगर अल-सैयद अपनी यह बढ़त बनाए रखते हैं, तो वाशिंगटन की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया जाएगा।

प्रोग्रेसिव मूवमेंट के प्रमुख नेताओं में से एक है डॉ. अल-सैयद

डॉ. अब्दुल अल-सैयद अमेरिकी राजनीति में डेमोक्रेटिक पार्टी के एक प्रमुख प्रोग्रेसिव नेता, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, लेखक और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर हैं। वह 2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में मिशिगन राज्य से सीनेट के उम्मीदवार के रूप में वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में आए हैं। यह चुनाव जीतने के साथ वह अमेरिकी इतिहास में देश के सर्वोच्च उच्च सदन में पहुंचने वाले पहले मुस्लिम सीनेटर बन जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें