मोरक्कन-अमेरिकन रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की प्रिंसेस शेखा महरा की सगाई हो गई है। TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 साल के फ्रेंच मोंटाना और 31 साल की शेखा महरा ने जून में पेरिस फैशन वीक के दौरान अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया था। यह खबर ठीक उसी समय आई है, जब टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की सगाई की घोषणा भी हुई है।
फ्रेंच मोंटाना के प्रतिनिधि ने TMZ को सगाई की जानकारी देते हुए बताया कि जून में इस इवेंट के दौरान ही कपल ने अपने रिश्ते को औपचारिक रूप दिया। फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की शादी की तारीख और उससे जुड़ी बाकी जानकारियाँ फिलहाल तय की जा रही हैं।
कौन हैं प्रिंसेस शेखा महरा?
महरा, संयुक्त अरब अमीरात के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। एमिरेट्स वुमन के मुताबिक, वह समाजसेवा और परोपकारी कामों के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही उन्हें घोड़ों और घुड़सवारी का बड़ा शौक भी है।
Grazia की रिपोर्ट में बताया गया है कि महरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दुबई के एक प्राइवेट स्कूल से की थी। इसके बाद वह लंदन गईं और वहां से इंटरनेशनल रिलेशंस में डिग्री हासिल की। महरा की मां जोई ग्रिगोराकोस, जो मूल रूप से ग्रीस से है और कथित तौर पर शेख मोहम्मद से तलाक ले चुकी हैं।
फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की शादी की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है। दोनों को पिछले महीने पेरिस फैशन वीक में साथ देखा गया था, ठीक उसी समय जब महरा का अपने पूर्व पति, अमीराती बिजनेसमैन और शाही परिवार के सदस्य शेख मना से तलाक हुआ था। महरा और शेख मना की एक बेटी भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाक के बाद महरा ने मोंटाना को दुबई घुमाया था।
इंस्टाग्राम पर पति को दिया तलाक!
जुलाई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में महरा ने अपने पूर्व पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, "प्रिय पति, जब आप दूसरी महिलाओं में बिजी हैं, तो मैं यहां हमारे तलाक की घोषणा करती हूं। तलाक, तलाक, तलाक। अपना ख्याल रखना। तुम्हारी पूर्व पत्नी।"
मोंटाना ने इससे पहले डिजाइनर और कारोबारी नदीन खारबौच से शादी की थी, जो रिश्ता 2007 से 2014 तक ही चला और उनका एक 16 साल का बेटा, क्रुज खारबौच, भी है। इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में खुलेतौर से कभी बात नहीं की है।
पूर्व NBA खिलाड़ी पॉल पियर्स ने हाल ही में पॉडकास्ट 'The Truth After Dark' के एक एपिसोड में फ्रेंच मोंटाना की तारीफ की। उन्होंने कहा, "दोस्त, मैं सच बता रहा हूं। हम अश्वेत पुरुषों को फ्रेंच मोंटाना के नक्शे-कदम पर चलना चाहिए। देखो, वो कितना बढ़िया कर रही हैं।"