Tanya Tyagi: कौन है तान्या त्यागी? कनाडा में पढ़ाई कर रही भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

Who Is Tanya Tyagi: भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अनुसार, 19 जून को कनाडा के कैलगरी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही एक भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की पहचान तान्या त्यागी के रूप में हुई है। वह हाई एजुकेशन के लिए कनाडा गई थी। वाणिज्य दूतावास ने कहा कि हम कैलगरी यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के आकस्मिक निधन से दुखी हैं

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 11:34 AM
Story continues below Advertisement
Who Is Tanya Tyagi: मामले को स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की वह जांच कर रही है

Who Is Tanya Tyagi: कनाडा के कैलगरी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही एक भारतीय छात्रा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्रा का नाम तान्या त्यागी था। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह भारतीय छात्रा तान्या त्यागी के अचानक हुए निधन से दुखी है। भारतीय दुतावास ने कहा, "वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है। शोकसंतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।" हालांकि, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि भारतीय छात्रा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल, मामले की जांच जारी है। इससे पहले कनाडा में 25 अप्रैल को चार दिनों से लापता एक भारतीय छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। पंजाब के डेरा बस्सी निवासी AAP नेता देविंदर सिंह की बेटी वंशिका उच्च शिक्षा के लिए ढाई साल पहले ओटावा गई थी।

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "ओटावा में भारतीय छात्रा वंशिका की मौत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। मामले को स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया गया और पुलिस के अनुसार वह जांच कर रही है।"


कौन है तान्या त्यागी?

तान्या त्यागी के LinkedIn पेज के अनुसार, वह कनाडा में फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी में मास्टर की पढ़ाई कर रही थी। त्यागी ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने डीपी जिंदल ग्रुप्स में बिजनेस डेवलपमेंट इंटर्न, एनवायरो लैब में क्वालिटी कंट्रोल इंटर्न और जैस्पर कॉलिन रिसर्च में मार्केट रिसर्च एसोसिएट के रूप में काम किया था। त्यागी ने जिप्पी एडिबल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी एश्योरेंस इंटर्न और मेट्रो मार्ट स्टोर में रिटेल सेल्स मैनेजर के रूप में भी काम चुकी हैं।

विदेश में भारतीय छात्र की लगातार मौत

इस घटना से लगभग दो महीने पहले 21 साल की वंशिका सैनी नामक एक अन्य छात्रा कनाडा में लापता हो गई थी। बाद में 25 अप्रैल 2025 को कनाडा के ओटावा में रहस्यमय परिस्थितियों में वह मृत पाई गई थी। वंशिका का शव कथित तौर पर हत्या के बाद समुद्र तट के पास फेंक दिया गया था। इसके अलावा 21 वर्षीय एक अन्य भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की कनाडा में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। जब वह ऑफिस जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ी थी। तभी एक कार सवार हमलवार ने उन्हें गोली मार दी थी।

ये भी पढ़ें- Viral Video: ₹20 में गोल्ड मंगलसूत्र, महाराष्ट्र में बुजुर्ग कपल को इस कारण मिला इतना सस्ते में

वहीं, इसी साल मार्च में भारत की 20 वर्षीय पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी की छात्रा सुदीक्षा कोनांकी डोमिनिकन गणराज्य की स्प्रिंग ब्रेक ट्रिप के दौरान लापता हो गई थी। कोनांकी भारत की नागरिक और अमेरिका की स्थायी निवासी थी। सूत्रों के अनुसार, वह डोमिनिकन गणराज्य के पूर्व में स्थित एक होटल में समुद्र तट पर टहलते समय गायब हो गई थी। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सुदीक्षा कोनांकी के पेरेंट ने डोमिनिकन गणराज्य पुलिस से उसे मृत घोषित करने का अनुरोध किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।