Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने शपथ ग्रहण समारोह में किया 'नाजी सैल्यूट'? MAGA समर्थकों ने एलॉन मस्क से की न्यूयॉर्क मेयर की तुलना

Zohran Mamdani News: जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क के 112वें मेयर और दूसरे सबसे युवा मेयर के रूप में कुरान पर हाथ रखकर शपथ दिलाई गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ समर्थकों ने दावा किया कि ममदानी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'नाजी सैल्यूट' किया। उन्होंने इसकी तुलना एलॉन मस्क से की

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
Zohran Mamdani News: यूजर्स ने दावा किया कि जोहरान ममदानी ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 'नाजी सैल्यूट' किया है

Zohran Mamdani News: नए साल की शुरुआत के कुछ ही क्षणों बाद गुरुवार (1 जनवरी) को एक निजी समारोह में जोहरान ममदानी ने औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ लीभारतवंशी 34 वर्षीय ममदानी अब अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले दक्षिण एशियाई मूल के और मुस्लिम समुदाय से पहले व्यक्ति बन गए हैं। ममदानी ने पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन में एक निजी समारोह में शपथ ली। इसमें केवल उनके परिवार और करीबी सलाहकार मौजूद थे। यह समारोह नए साल के स्वागत के समय मध्यरात्रि के आसपास आयोजित किया गया।

जोहरान ममदानी को न्यूयॉर्क के 112वें मेयर और दूसरे सबसे युवा मेयर के रूप में कुरान पर हाथ रखकर शपथ दिलाई गई। राज्य की अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह समारोह सिटी हॉल पार्क के नीचे एक पुराने सबवे स्टेशन में आयोजित हुआ। इसमें उनकी पत्नी एवं कलाकार रमा दुवाजी उनके साथ मौजूद थीं।

हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमेरिका में सोशल मीडिया पर एक विवाद खड़ा हो गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें ममदानी को बोलते समय कुछ देर के लिए अपना दाहिना हाथ उठाते हुए देखा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कुछ समर्थकों ने दावा किया कि यह इशारा 'नाजी सैल्यूट' जैसा था।

देखते ही देखते ये आरोप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गए। हालांकि, इस इशारे के पीछे किसी चरमपंथी इरादे का कोई सबूत सामने नहीं आया है। समर्थकों ने इन दावों को गुमराह करने वाला और राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया। मेयर के ऑफिस ने ऑनलाइन दावों पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया।

नेटिजन्स ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया यूजर्स न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किए गए हाथ के इशारे पर बहस करते दिखे। उनके आलोचकों और समर्थकों के बीच घमासान शुरू हो गया है। कई पोस्ट में ममदानी पर 'नाजी सैल्यूट' करने का आरोप लगाया गया है। एक यूजर ने लिखा, "तो अब जब ममदानी 'नाजी सैल्यूट; करते हैं तो यह ठीक है?"


एक अन्य ने लिखा, "मैं कांप रहा हूं। जोहरान ममदानी ने अभी-अभी नाजी सैल्यूट किया है। नियम तो नियम होते हैं। उन्हें कैंसिल करो।" दूसरों ने 20 जनवरी, 2025 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक उद्घाटन रैली के दौरान एलॉन मस्क द्वारा किए गए एक इशारे से तुलना की।

अमेरिकी अरबपति एलॉन मस्क की हरकत की उस समय 'नाजी सैल्यूट' जैसा दिखने के कारण व्यापक रूप से आलोचना की गई थी। एक यूजर ने X पर लिखा, "जोहरान ममदानी ने बिल्कुल वैसा ही इशारा किया जैसा एलॉन मस्क ने किया थाजब एलॉन ऐसा करते हैं, तो यह 'नाजी सैल्यूट' होता है"

दूसरे ने कमेंट किया, "क्या आपने देखा कि ममदानी ने अभी-अभी नाजी सैल्यूट सलाम किया? या यह सिर्फ तभी नाजी सैल्यूट होता है जब एलॉन करते हैं? लेकिन जब ममदानी करते हैं, तो यह सिर्फ प्यार का इशारा' होता है?" मेयर के समर्थकों ने इन आरोपों का जोरदार विरोध कियाउन्होंने कहा कि यह इशारा भाषणों के दौरान किसी बात पर जोर देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम हाव-भाव है

कौन हैं ममदानी?

भारतीय मूल के ममदानी प्रसिद्ध फिल्मकार मीरा नायर और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ। वह सात साल की उम्र में अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क शहर आ गए। ममदानी 2018 में अमेरिकी नागरिक बने।

ममदानी ने नवंबर में हुए चुनाव में निर्णायक और ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा और वरिष्ठ नेता एवं न्यूयॉर्क राज्य के पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराया था। वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे। उन्हें चुनाव की पूर्व संध्या पर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन मिला था।

ये भी पढ़ें- Punjab News: ₹7 की लॉटरी से जीते 1 करोड़ रुपये, पंजाब के किसान की रातोंरात चमक गई किस्मत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।