Zohran Mamdani: जोहरान ममदानी ने पहले दिन की सबवे की सवारी, दूसरे दिन खाया बंगाली खाना और पंजाबी गानों पर थिरकी न्यूयॉर्क सिटी

New York City’s Mayor Zohran Mamdani: ममदानी ने अपने पहले दिन की शुरुआत क्वींस स्थित अपने घर से सबवे की सवारी करके की। उन्होंने यात्रियों के साथ सेल्फी ली और खुद को 'न्यूयॉर्क का नया मेयर' बताकर लोगों को चौंका दिया। सबवे की सवारी के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि उनकी सरकार 'उन लोगों जैसी दिखेगी और जिएगी, जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है'

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
पंजाबी गानों पर डांस से लेकर सबवे की सवारी और बंगाली खाने के साथ दिन का समापन, ममदानी 'आम आदमी का मेयर' होने की नई मिसाल पेश कर रहे हैं

NYC Mayor Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क शहर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के पहले दक्षिण एशियाई और मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी ने अपने कार्यकाल के पहले दो दिनों को जिस सादगी और सांस्कृतिक गौरव के साथ जिया है, उसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पंजाबी गानों पर डांस से लेकर सबवे की सवारी और बंगाली खाने के साथ दिन का समापन, ममदानी 'आम आदमी का मेयर' होने की नई मिसाल पेश कर रहे हैं।

ममदानी ने अपने पहले दिन की शुरुआत क्वींस स्थित अपने घर से सबवे (मेट्रो) की सवारी करके की। उन्होंने यात्रियों के साथ सेल्फी ली और खुद को 'न्यूयॉर्क का नया मेयर' बताकर लोगों को चौंका दिया। सबवे की सवारी के जरिए उन्होंने संदेश दिया कि उनकी सरकार 'उन लोगों जैसी दिखेगी और जिएगी, जिनका वह प्रतिनिधित्व करती है।'

कामकाज के भारी बोझ के बाद मेयर ममदानी ने अपने दिन का अंत अपनी जड़ों से जुड़े स्वाद के साथ किया। उन्होंने 'X' पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'दूसरे दिन को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका: बैसाखी (Boishakhi) रेस्तरां से चिकन रोस्ट और आलू भर्ता।' एक वैश्विक शहर के मेयर का इस तरह अपनी विरासत के खाने को प्रमोट करना इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।


जनता की भागीदारी के लिए बनाया नया ऑफिस

ममदानी केवल जश्न नहीं मना रहे, उन्होंने कई अहम फैसले भी लिए है। उन्होंने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर 'Office of Mass Engagement' नाम से नए कार्यालय का गठन किया। इसका मकसद उन समुदायों की आवाज को शासन तक पहुंचाना है जिन्हें अब तक नजरअंदाज किया गया। उनकी चुनावी कैंपेन डायरेक्टर रहीं ताशा वैन ऑकेन को इस पहल का नेतृत्व सौंपा गया है। इसके साथ ही अपने सलाहकार अली नजमी को न्यायिक समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर उन्होंने जजों की नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने का वादा किया।

उद्घाटन समारोह में ली कुरान पर शपथ और किया पंजाबी डांस

न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ का नजारा इस बार बिल्कुल अलग था। ममदानी ने न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी की 'स्कॉमबर्ग सेंटर' कलेक्शन से ली गई कुरान पर हाथ रखकर शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सबवे स्टेशन पर पंजाबी कलाकार 'बब्बुलीशियस' ने अपना मशहूर गाना 'गड्डी रेड चैलेंजर' गाया।मेयर ममदानी और उनकी पत्नी रामा दुवाजी ने सैकड़ों लोगों के साथ इस गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।