Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी नजर आई। बिटकॉइन 23000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 1 फीसदी की बढ़त के साथ 23,287 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। हालांकि, बीते महीनों में बिटकॉइन 19,000 से 24,000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार करता नजर आया है।
एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन 23,000 डॉलर के ऊपर आ गया है। इसमें अभी भी अपर हैंड है। बिटकॉइन को अभी 23 हजार डॉलर के बीच पर करेंट सपोर्ट मिलता है तो ये जल्द 24,000 डॉलर को पार कर सकता है। अब ईथर ने भी नई छलांग लगाई है और ये 1700 डॉलर के लेवल को पार कर गया है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2 फीसदी की तेजी आई और यह 1,713 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। क्रिप्टो बाजार की तेजी में ईथर 1,700 डॉलर को पार कर गया।
शीबा इनु में 2 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी 2 फीसदी की बढ़त रही और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।
ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल
XRP, Solana, BNB, Litecoin, Chainlink, Tether, Polkadot, Tron, Avalanche, Stellar, Apecoin, Uniswap, Polygon में बीते 24 घंटों में बढ़त देखने को मिली।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की बढ़त रही रहा और ये 1 ट्रिलियन के ऊपर रहा। मार्केट कैप 1.15 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।