Credit Cards

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी, 23400 डॉलर के ऊपर बिटकॉइन

Cryptocurrencies Prices Today: शीबा इनु में 3 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 12:07 PM
Story continues below Advertisement
dogecoin भी आज बढ़त में रहा और ये 0.07 डॉलर पर दिखाई दिया।

Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज बहार छाई हुई है। दुनिया की सबसे बढ़ी क्रिप्टोकरेसी बिटकॉइन आज 23,437 डॉलर पर कारोबार करती नजर आई। इसमें 2 फीसदी की तेजी आई। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। आज ग्लोबल क्रिप्टो बाजार 1 ट्रिलियन डॉलर के ऊपर रहा। हालांकि, बीते 24 घंटों में यह लगभग फ्लैट रहा।

ईथर

Ether में एक फीसदी से एक की गिरावट आई और यह 1,694 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। अभी हाल में ही पेरिस में Ethereum कम्यूनिटी कॉन्फरेंस (EthCC) में को-फाउंडर Vitalik Buterin ने कहा कि ईथर का नेटवर्क 55 फीसदी पूरा हो जाएगा, जब जल्द मर्ज का अपग्रेड पूरा हो जाएगा। इसके कारण ईथर की कीमतों में बीते हफ्ते तेजी नजर आई। पिछले हफ्ते ये 1,700 डॉलर के लेवल को पार कर गया था।


शीबा इनु और dogecoin

शीबा इनु में 3 फीसदी की तेजी रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी आज बढ़त में रहा और ये 0.07 डॉलर पर दिखाई दिया।

ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Avalanche, Tether, Polygon, Uniswap की कीमतें बीते 24 घंटों में लाल निशान पर नजर आई। Polkadot, Apecoin, Tron में तेजी रही।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में लगभग फ्लैट रहा। मार्केट कैप 1.14 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।

ITC के शेयरों की चाल नतीजों के पहले सपाट, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की राय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।