Cryptocurrencies Prices Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज मिलाजुला कारोबार नजर आया। बिटकॉइन आज 24,000 डॉलर के नीचे कारोबार करता नजर आया। दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की बढ़त के साथ 23,978 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। साल 2022 की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। एक्सपर्ट के मुताबिक क्रिप्टो की कीमतों में क्रैश के बाद रिकवरी नजर आ रही है। Solana में 43 फीसदी की रैली आई और Ether भी 1900 डॉलर के करीब आ गया है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक फीसदी की तेजी आई और यह 1,894 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। क्रिप्टो बाजार की तेजी में ईथर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
शीबा इनु में गिरावट रही और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin भी एक फीसदी की बढ़त रही और ये 0.07 डॉलर पर दिखाई दिया।
ये रहा अन्य क्रिप्टो का हाल
XRP, BNB, Litecoin, Chainlink, Tether, Polkadot, Tron, Avalanche, Stellar, Apecoin, Uniswap, Polygon की कीमतों में मामूली गिरावट रही। सोलाना में 43 फीसदी की रैली रही।
क्रिप्टो एक्सचेज Zipmex Pte ने यूजर्स को आंशिक तौर पर बिटकॉइन और ईथर को ट्रेडिंग अकाउंट से विड्रा करने की इजाजत दे दी है। इससे अभी हाल में बिटकॉइन में आई गिरावट का असर जिन निवेशकों को पड़ा है, उनको इससे राहत मिलेगी। हालांकि, बीते महीनों में बिटकॉइन 19,000 से 24,000 डॉलर की रेन्ज में कारोबार करता नजर आया है।
1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप
ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की गिरावट रही लेकिन ये 1 ट्रिलियन के ऊपर रहा। मार्केट कैप 1.19 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर पर था। अभी ये अपने पीक से काफी पीछे है।