Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today 1 July2022: क्रिप्टो बाजार में तेजी, 20000 डॉलर के ऊपर करोबार कर रहा है बिटकॉइन

पिछले सेशन में बिटकॉइन 19,000 डॉलर के नीचे आ गया था लेकिन आज इसमें बढ़त नजर आई। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की तेजी के साथ 20,413 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Jul 01, 2022 पर 9:22 AM
Story continues below Advertisement
बिटकॉइन में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

Cryptocurrency Prices Today 1 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज तेजी नजर आ रही है। पिछले सेशन में बिटकॉइन 19,000 डॉलर के नीचे आ गया था लेकिन आज इसमें बढ़त नजर आई। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की तेजी के साथ 20,413 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बिटकॉइन में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप आज भी 1 ट्रिलियन से नीचे रहा। फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने और अमेरिका में महंगाई का असर क्रिप्टो बाजार पर नजर आ रहा है।

ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,099 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज फ्लैट रहा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में थोड़ी से तेजी नजर आई और 3 फीसदी बढ़कर 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।


अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

XRP, Tether, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Polygon की कीमतों में बीते 24 घंटों में तेजी नजर आई। वहीं, Uniswap में गिरावट नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 1 फीसदी की बढ़त रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 941 बिलियन डॉलर रहा। बीते 15 दिनों में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

क्रिप्टोकरेंसी के हर ट्रांजैक्शन पर आज से लगेगा 1% TDS, जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।