Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today 13 July 2022: फिर 20000 डॉलर के नीचे आया बिटकॉइन, लाल निशान में क्रिप्टो बाजार

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की गिरावट के साथ 19,479 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 10:37 AM
Story continues below Advertisement
बीते 4 हफ्तों से बिटकॉइन 19,000 और 21,000 डॉलर की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आया है।

Cryptocurrency Prices Today 13 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। बिटकॉइन आज फिर 20000 डॉलर के नीचे कारोबार करता नजर आया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 2 फीसदी की गिरावट के साथ 19,479 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। बीते 4 हफ्तों से बिटकॉइन 19,000 और 21,000 डॉलर की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आया है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा। डॉलर के मुकाबले यूरो अपने 20 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने का असर क्रिप्टो बाजार में नजर आ रहा है।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

एक्सपर्ट के मुताबिक बिटकॉइन बीते हफ्ते में 19000 डॉलर और Ethereum 1100 डॉलर के आसपास आ गया है। Ethereum में 8 जुलाई के बाद स गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर इसका लेवल 1,140 डॉलर से नीचे आ गया तो ये 900 डॉलर के नीचे भी जा सकता है। वहीं, बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 56 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।


ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 1,054 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी गिरा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 3 फीसदी की गिरावट नजर आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon में बीते 24 घंटे में गिरावट नजर आई। Uniswap, Tether में तेजी नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की गिरावट रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 905 बिलियन डॉलर रहा। बीते एक महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

सोना-चांदी की तस्करी पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने कई आइटम्स को कंट्रोल्ड शिपमेंट लिस्ट में डाला

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।