Credit Cards

Cryptocurrency Prices Today 14 July2022: हरे निशान में क्रिप्टो बाजार, 20000 डॉलर के पार बिटकॉइन

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 20,290 डॉलर पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
शीबा इनु में 4 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

Cryptocurrency Prices Today 14 July2022: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज आज हरे निशान में नजर आया। बिटकॉइन आज 20000 डॉलर के ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 4 फीसदी की बढ़त के साथ 20,290 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। बीते 4 हफ्तों से बिटकॉइन 19,000 और 21,000 डॉलर की रेन्ज में ही कारोबार करता नजर आया है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन से नीचे रहा।

बिटकॉइन की कीमतों में इस साल रही गिरावट

वहीं, बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 55 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है।


ईथर और dogecoin

दूसरी ओर ईथर, एथेरियम ब्लॉकचैन से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी लगभग 6 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 1,115 डॉलर पर आ गई। ये अपने 15 महीने के न्यूनतम स्तर पर है। ये दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। इस बीच dogecoin आज 3 फीसदी चढ़ा और 0.06 डॉलर पर नजर आया। जबकि, शीबा इनु में 4 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000010 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot में तेजी रही। Polygon मं 18 फीसदी की तेजी नजर आई। Uniswap और Tether की कीमतों में बीते 24 घंटे में बढ़त नजर आई।

1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 3 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 905 बिलियन डॉलर रहा। बीते डेढ़ महीने में यह कई बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे रहा है। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट जारी है।

माइंडट्री के मजबूत Q1 नतीजों के बाद आज शेयर 2% टूटा, ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।